![]() |
| JCB का रंग Yellow ही क्यों होता है ? |
JCB का रंग Yellow ही क्यों होता है ?
JCB कंपनी के मशीनों को आपने जरूर देखा होगा। कंस्ट्रक्शन से जुड़े कामों में इस कंपनी के मशीनों का इस्तेमाल दुनियाभर के हर देशों में होता है। इस कंपनी के मशीनों में एक विशेष खासियत ये है कि इनका रंग पीला होता है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि ये मशीन आखिर पीले रंग की ही क्यों होती है, किसी और रंग की क्यों नहीं?
शुरुआत में JCB मशीनें सफेद और लाल रंग की बनती थीं, लेकिन बाद में इनका रंग पीला कर दिया गया। दरअसल, इसके पीछे की रिजन ये है कि इस रंग के कारण जेसीबी खुदाई वाली जगह पर आसानी से दिख जाती है, चाहे दिन हो या रात। इससे लोगों को आसानी से पता चल जाता है कि आगे खुदाई का काम चल रहा है।
JCB के मशीनों के पीले रंग के बारे में जानने से पहले इस कंपनी के बारे में कुछ अनोखी बातें भी हम जान लेते हैं। आपको बता दें कि JCB ब्रिटेन की मशीन बनाने वाली एक कंपनी है, जिसका मुख्यालय इंग्लैंड के स्टैफर्डशायर शहर में है।आपको बता दे की जेसीबी दुनिया की पहली ऐसी कंपनी है, जो बिना नाम के 1945 में इसे लॉन्च किया गया था। इसको बनाने वाले ने बहुत दिनों तक इसके नाम को लेकर सोच-विचार किया। लेकिन कोई अच्छा नाम न मिलने के कारण इसका नाम इसके आविष्कारक 'जोसेफ सायरिल बमफोर्ड' के नाम पर ही रख दिया गया था।
Subscribe Our Newsletter

Good👍😲
ReplyDeleteamazing
ReplyDelete